झाझा: चांय गांव के समीप से ₹3 लाख की शराब से भरी एक कार को झाझा पुलिस ने किया जब्त
Jhajha, Jamui | Sep 10, 2024 झाझा पुलिस ने चांय गांव के समीप से विदेशी शराब से भरी एक कार को जब्त किया जबकि चालक वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा। इस संदर्भ में मंगलवार को झाझा थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि रात्रि में सूचना के आधार पर चांय गांव के समीप पहुंचा तो एक कार चालक अपना कार छोड़कर फरार हो गया। कार की तलाशी ली जाने पर उसमें 1018 बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ जिसकी किमत ₹3 लाख है।