बरेली: जिला न्यायालय ने किशोरी से छेड़खानी करने वाले 2 आरोपियों को सुनाई 5-5 साल की सजा
न्यायालय बरेली का ऐतिहासिक फैसला सामने आया है। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के पीपलसाना चौधरी की रहने वाली एक किशोरी के साथ गांव के ही दो लोगों द्वारा छेड़खानी व जान से मारने की धमकी दी गई थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए चार सीट कोर्ट में दाखिल की थी। जिसमें पांच गवाह पेश किया गए। वहीं आरोपियों पर कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया है।