बरेली: संजय नगर में मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने किया पथराव, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर में दबंगों द्वारा मामूली कहासुनी के बाद जमकर उत्पात मचाया गया है। घटना में जानकारी देते हुए पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कर कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।