शाहबाद: मंझिला थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़छाड़ की घटना, रिपोर्ट दर्ज
मझिला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले आरोपी के विरुद्ध युवती के भाई ने लिखित तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। युवती के भाई के अनुसार उसकी 18 वर्षीय बहन 23 अक्तूबर की रात शौच के लिए घर से बाहर गई थी। गांव निवासी नीरज ने बुरी नीयत से छेड़छाड़ की।