सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी को गांव का ही रहने वाला मोनू उर्फ मोना बहला फुसला कर अगवा कर ले गया है। आरोप है कि उसकी बेटी अपने साथ में जेवर और नगदी लेकर भी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।