चंडी: चंडी के जैतीपुर में निर्माणाधीन ग्रिड सब-स्टेशन का ऊर्जा मंत्री ने लिया जायजा
Chandi, Nalanda | Jun 16, 2026 चंडी प्रखंड के जैतीपुर मोड़ स्थित निर्माणाधीन ग्रिड सब-स्टेशन का मंगलवार की शाम चार बजे बिहार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय पर परियोजना पूरी करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने बताया कि यह नालंदा जिले का आठवां ग्रिड सब-स्टेशन होगा।