बहराइच: मीरपुर कस्बा स्थित तालाब में डूबते हुए व्यक्ति को रामगांव थाना पुलिस ने बाहर निकाल कर बचाई जान, अस्पताल में कराया भर्ती
थाना रामगांव के ग्राम मीरपुर कस्बा अंतर्गत गोडबिजरा तालाब में डूबने की स्थिति में फसा हुआ मिला अज्ञात व्यक्ति। जिसको बड़ी मशक्कत से सुरक्षित बाहर निकाल कर रामगांव पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर ईलाज चल रहा है। और स्वास्थ्य में सुधार है परंतु बोल नही पा रहा है। रामगांव पुलिस ने बताया कि पहचान कराई जा रही है। अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।