बहराइच: बाजपुर बनकटी में खेत में शौच के लिए गये वृद्ध को सांड ने पटक कर किया घायल, लखीमपुर से रिश्तेदारी में आया था बुजुर्ग
लखीमपुर जिले से रिश्तेदारी मे आए वृद्ध को खेत में जाने के दौरान सांड़ ने पटक पटक कर घायल कर दिया। वृद्ध की चीखों पर लोग लाठी डंडे लेकर दौड़े। कड़ी मशक्कत के बाद सांड़ को खदेड़ा गया। आनन फानन में वृद्ध को गंभीरावस्था मे मोतीपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है । जहाँ इलाज जारी है।