कैराना में बार भवन में शुक्रवार की प्रातः दस से बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश चुनाव का मतदान प्रारंभ हो गया है, जिसके चलते मतदाताओं की लाइन लगी है और मतदाता अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान को लेकर बैरिकेडिंग की गई है और सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। शनिवार को भी मतदान होगा। बताया जा रहा है कि जिले के लगभग 800 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे।