खड़गपुर: उचक्को ने एसडीओ आवास के समीप शिव मंदिर से विद्युत विभाग के महिला कर्मी का उड़ाया बैग,बरामदगी को ले पुलिस से लगाई गुहार
हवेली खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र में इन दिनों उचक्कों का मनोबल काफी बड़ा हुआ है ।आए दिन किसी न किसी घटना को अंजाम दे रहे। लेकिन पुलिस इस पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही। ऐसा ही एक मामला बुधवार को घटित हुई। जब विद्युत विभाग के जूनियर लाईनमैन महिला कर्मी संगीता भारती एसडीओ आवास के समीप शिव मंदिर में अन्य कर्मियों का इंतजार कर रही थी। तभी उन्हें झपकी आ गई ।