खड़गपुर: डीएम ने उच्च विद्यालय बेराई एवं प्राथमिक विद्यालय कुशवाहा टोला सजुआ के चहारदिवारी का किया उद्घाटन
जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने असरगंज प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय बेराई एवं प्राथमिक विद्यालय कुशवाहा टोला सजुआ में मंगलवार को मनरेगा द्वारा निर्मित चहार दीवारी के सिलापट का अनावरण कर उद्घाटन किया। इस मौके पर उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह वरीय उपसमाहर्ता श्वेता कुमारी ,अनुमंडल पदाधिकारी राकेश रंजन, प्रखंड प्रमुख राजेश कुमार, उपस्थित थे।