मानसी: खगड़िया: ट्रेन में गोली लगने से घायल कनीय अभियंता के बयान से खुलेगा राज, घायल बेगूसराय के निजी क्लिनिक में है भर्ती
Mansi, Khagaria | Jun 13, 2026 अमृतसर से नरपतगंज जा रही डाउन जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन में गुरुवार को कनीय अभियंता को गोली मारने की घटना का 24 घंटे बाद भी खुलासा नहंी हो सका है। घायल यात्री बेगूसराय के एक निजी क्लिनिक शुक्रवार शाम 7:00 बजे तक इलाजरत है। उसके सीने में गोली लगी है। गोली फिलहाल निकाली नहंी जा सकी है। जिसके कारण चिकित्सक द्वारा आईसीयू में ही रखा गया है। उसके पूरी तरह होश में