बरेली: भोजीपुरा क्षेत्र दियोरनिया नदी का कच्चा पुल बारिश की वजह से बहा, कई गांवों का रास्ता हुआ बाधित
भोजीपुरा में बारिश की वजह से अगरास रोड स्थित दियोरनिया नदी पर बना कच्चा पुल बह गया है। पुल बह जाने से कई गांवों का आवागमन बंद हो गया है। अगरास रोड स्थित दियोरनिया नदी पर पुल का निर्माण काफी समय से चल रहा है। निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार और इंजीनियरों ने नदी पर कच्चा पुल बनाया था। बरसात में नदी के पानी का तेज बहाव पुल नहीं झेल सका और शुक्रवार सुबह बह गया।