रक्षक ही जब भक्षक बन जाए तो आम जनता कहाँ जाए? भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार को बड़ी स्ट्राइक करते हुए ASI रविंद्र कुमार गुरु को ₹7000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। पूरा मामला फरियादी श्यामलाल उपाध्याय की शिकायत पर सामने आया। आरोप है कि दर्ज FIR पर तेजी से कार्रवाई करने के बदले पुलिस अधिकारी ने ₹20,000 की मोटी रकम मांगी थी।