श्रीडूंगरगढ़: श्रीडूंगरगढ़ हाईवे पर देर रात हुए दो सड़क हादसों में छह लोग घायल, इलाज जारी
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में गुरुवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। पहला हादसा देररात तोलियासर के पास हुआ, जहां एक कार और ट्रक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार सवार सरदारशहर निवासी पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही एपीजे क्विक एंबुलेंस के सेवादार मौके पर पहुंचे और घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में 3