महसी: कोटवा में जंगल से भटक कर आए हिरन को कुत्तों के झुंड ने किया घायल, हुआ उपचार
शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत कोटवा गांव के समीप एक हिरन जंगल से भटक कर आ गया। हिरन को देख कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। हिरन गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना तत्काल घायल हिरन को इलाज के लिए पशुचिकित्सालय शिवपुर लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उपचार किया।