नामकुम: जैप वन ग्राउंड में आयोजित पासिंग आउट परेड में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन
Namkum, Ranchi | Jun 25, 2026 जैप वन ग्राउंड में आयोजित पासिंग आउट परेड में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे सीएम हेमंत सोरेन शामिल हुए। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए विशेष स्कूल और अलग स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था जल्द की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा और सेवा का बड़ा दायित्व है।