अरौल के हिलालपुर गांव में एक युवक की कुएं में गिरकर मौत हो गई मृतक के परिजनो ने युवक के साथ मौजूद दो दोस्तों पर धक्का देकर मारने का गंभीर आरोप लगाया है इंस्पेक्टर जनार्दन सिंह यादव ने बुधवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि युवक शराब पीकर लौट रहे थे अंधेरा होने के कारण कौशल का पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गया शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है