ग्राम पुडू में मानिकपुरी पनिका समाज के नवनिर्वाचित पुडू कमेटी के पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कबीर साहेब की जीवनी और उनके दोहों का उल्लेख करते हुए समाज को प्रेरित किया। उन्होंने समाज के उत्थान और सामुदायिक एकता पर जोर देते हुए भवन निर्माण के लिए विधायक निधि से ₹ 5 लाख देने की घोषणा की है।