नर्मदापुरम: नर्मदापुरम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता आजाद सिंह से मुलाकात कर संगठन को लेकर की चर्चा
कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डन पांडे ने गुरुवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता आजाद सिंह से उनके निज निवास पर मुलाकात की। इस दौरान संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति और नर्मदापुरम से जुड़े जमीनी मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। मुलाकात के दौरान उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने सहित विभिन्न राजनीतिक विषयों पर विचार-विमर्श किया।