मेहगांव: सुरपुरा थाना क्षेत्र में बिजोरा नहर की पुलिया के समीप दो बाइकों के बीच हुई टक्कर, दो लोग हुए घायल
Mehgaon, Bhind | Feb 27, 2025 सुरपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत फरियादी उमेश सखवार निवासी भदावली ने पुलिस को बताया।कि बाइक नंबर यूपी 75 एन 1018 के चालक ने गुरुवार को लगभग 10बजे बिजोरा नहर की पुलिया के पास लापरवाही से बाइक चलाकर फरियादी की बाइक में टक्कर मार दी।जिससे फरियादी एवं उसके जीजा मोहर सिंह को चोटें आई।इलाज उपरांत पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर गुरुवार को लगभग 5 बजे मामला दर्ज कर लिया।