मेहगांव: मेहगांव गल्ला मंडी में विवाद के चलते फरियादी के साथ मारपीट, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
Mehgaon, Bhind | Feb 26, 2025 मेहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरियादी हरि सिंह जाटव निवासी चिनकू पुरा ने पुलिस को बताया। कि बुधवार को लगभग 11:30 बजे मंदिर के सामने गल्ला मंडी मेहगांव में आपसी विवाद के चलते गोलू आर्य निवासी रेहला थाना देहात भिंड ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। एवं जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने बुधवार को लगभग 1:00 बजे मामला दर्ज कर लिया है।