हुज़ूर: सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र के चोपड़ा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
Huzur, Bhopal | Jun 22, 2024 भोपाल के सूखी सेवनिया थाना इलाके में स्थित चौपड़ा में ट्रैक्टर पलट गया| 40 मिनट तक ट्रैक्टर के नीचे दबे रहने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को सीधा कराया, तब शव निकाला जा सका। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू करदी है।आज पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।