फतेेहपुर: तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा को रौंदा, चार बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के गौरासैलक निवासी 45 वर्षीय मोहम्मद शमी अपने साथी रहीम के साथ ई-रिक्शा से पैंतेपुर की ओर जा रहे थे।