खगड़िया जिले में उत्साह के साथ मना नववर्ष । गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को खगड़िया जिलेभर में नववर्ष धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही लोगों में उत्साह देखने को मिला। देर शाम मंदिरों, धार्मिक स्थलों और पिकनिक स्पॉट्स पर श्रद्धालुओं व युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिरों में पूजा-अर्चना व आरती कर लोगों ने सुख-समृद्धि की कामना की। पार्कों व नदी तटों पर परिवारों और