बांधवगढ़: भरौला के जंगल में महिला का शव फांसी के फंदे पर मिला, पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच
उमरिया जिले के सिविल लाइन चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भरौला के जंगल में एक 48 वर्षीय महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सखिया बाई यादव, पति धुनीलाल यादव, निवासी ग्राम भरौला के रूप में हुई है। परिजनों की सूचना पर सिविल लाइन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। मर्ग दर्ज