झांसी: जेलर पर हमला करने वाले दो आरोपियों की बजरंग कॉलोनी के पास जंगल में हुई मुठभेड़, एक को लगी गोली
Jhansi, Jhansi | Dec 29, 2024 जेलर पर हमला करने के आरोप में फरार चल रहे दो आरोपियों को स्वाट और नवाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ अशरफ के पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया है और नदीम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है।