झांसी: टहरौली के परसा गांव में बाइक ने बुजुर्ग व्यक्ति को मारी टक्कर, व्यक्ति की हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Dec 29, 2024 बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर हुई मौत झांसी में हुआ पोस्टमार्टम दरअसल झांसी में बेकाबू बाइक ने बुजुर्ग को रौंद दिया। उनकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। वह घर से पैदल पशुबाड़ा की ओर जा रहे थे। तभी शराब के नशे में बाइक चला रहे युवक ने बाइक को गलत दिशा में दौड़ा दिया और सामने से बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई।