बेलहर: बेलहर थाना में नए थानाध्यक्ष राज कुमार ने संभाला कार्यभार, अधिकारियों, सिपाहियों व चौकीदारों के साथ की बैठक
Belhar, Banka | Feb 6, 2024 बेलहर थाना में थानाध्यक्ष के रूप में राज कुमार प्रसाद ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। मंगलवार को नए थानाध्यक्ष ने थाना के अधिकारियों, सिपाहियों और चौकीदारों के साथ अलग-अलग बैठक कर एसबीओएन से परिचय, जानकारी और अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा, अपराध नियंत्रण के साथ अवैध बालू उत्खनन, नक्सल और शराब पर पूर्ण अंकुश लगाना उनकी प्राथमिकता होगी।