गुना में पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने 8 नवंबर को निजी होटल में प्रेसवार्ता की कहा, 2019 में गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजगढ़ से दिग्विजय सिंह हराने में कांग्रेस की बड़ी भूमिका थी। कमलनाथ जी ने छिंदवाड़ा बचा लिया था। पचमढ़ी में राहुल गांधी के चिंतन शिविर पर कहा, कांग्रेस के लोग ही कांग्रेस को चुनाव हरा रहे हैं, इस बात पर चिंतन करने की आवश्यकता है।