समस्तीपुर: "बिहार में मखाना उत्पादन की देशभर में अलग पहचान, समस्तीपुर में अपार संभावनाएं" : डीएम रोशन कुशवाहा
कृषि विज्ञान केंद्र, लादा में गुरुवार को "मखाना उत्पादन एवं प्रसंस्करण" विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार मखाना उत्पादन के क्षेत्र में देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है और समस्तीपुर में भी इसके उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं।