सोहागपुर: चीचली में नहर की पुलिया के पास पल्सर बाइक ने पति-पत्नी को मारी टक्कर, पुलिस ने मामला दर्ज किया
सोहागपुर में सेमरी हरचंद रोड पर चीचली की नहर की पुलिया के पास एक काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल के चालक ने लापरवाही पूर्वक तेज गति से मोटरसाइकिल चला कर पति-पत्नी को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद फरियादी महिला सरिता कुशवाहा पति लोकेश कुशवाहा ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि काले रंग की पल्सर गाड़ी के चालक ने लापरवाही पूर्वक तेज गति से मो