धमतरी: जिले के किसानों के पास डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार लेने का बढ़िया मौका, जल्दी करें आवेदन
कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के प्रतिष्ठित डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कारष् के लिए किसानों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। संचालनालय कृषि, छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार इच्छुक किसान 31 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन उप संचालक कृषि एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र संबंधित कार्यालयों से निःशुल्क।