प्रयागराज शास्त्री पुल पर बड़ा हादसा टला, जल पुलिस ने बचाई युवक की जान
Sadar, Allahabad | Apr 10, 2026
प्रयागराज में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शास्त्री पुल से एक युवक ने आत्महत्या की नीयत से गंगा नदी में छलांग लगा दी। लेकिन वहां मौजूद लोगों की सतर्कता और जल पुलिस की फुर्ती से युवक की जान बचा ली गई।ये तस्वीर प्रयागराज के शास्त्री पुल की हैं। जहाँ शुक्रवार को एक युवक अचानक पुल की रेलिंग पर चढ़ा और गंगा में कूद गया। जल पुलिस ने उसको सुरक्षित बाहर निकाला