बड़वानी: बड़वानी जिले के नर्मदा किनारे बसे ग्राम मोहिपुरा में भूकंप के झटके महसूस हुए, ग्रामीणों में दहशत
अंजड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहिपुरा में भूकंप के झटके आज बुधवार 12 बजकर 48 मीनट पर महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 नापी गई है, वहीं इंदिरा सागर पावर स्टेशन की भूकंप वैधशाला मैं यह कंपन दर्ज हुआ है, लगभग 2 मिनट तक धरती कांपने की बात बताई जा रही है वहीं राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की वेब साईट में भी दर्ज किया है।