बदायूं: कंजुआ और पस्तौर गांव में स्कूटी सवार ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मारकर फरार हुआ, मां की हुई मौत
Budaun, Budaun | Jun 9, 2026 बदायूं के थाना वजीरगंज क्षेत्र के तालिबनगर गांव की रहने बाली 55 वर्षीय विद्या देवी पत्नी हरपाल अपने बेटे केशव के साथ अपने मायके से अपने घर लौट रही थी। कि थाना वजीरगंज क्षेत्र के कंजुआ और पस्तौर गांव के बीच स्कूटी सवार दो लोगों ने बाइक सवार मां बेटे को टक्कर मार दी। जिसमें विद्या देवी की मौत हो गई और उनका बेटा केशव घायल हो गया।