हाथरस: मोबाइल ठीक कराने जा रहे कार सवार के ऊपर बाइक सवार तीन बदमाशों ने की फायरिंग, कार सवार बाल-बाल बचा, सूचना पर पहुंची पुलिस
जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के जलेसर रोड गांव रुद्रपुर मोड़ के पास एक स्विफ्ट कार पर बाइक सवार 3 बदमाशों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली कार के पीछे के शीशे में जा लगी। गनीमत रही कि इस हादसे में कार सवार बाल बाल बच गया। फायरिंग करने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। कार पर हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई।