इस्माइलपुर: विक्रमशिला सेतु के टूटे हिस्से पर बेली ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू
विक्रमशिला सेतु के टूटे हिस्से पर अस्थायी बेली ब्रिज निर्माण शुरू हो गया है। बीआरओ की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निर्माण के लिए कोलकाता से 12 ट्रकों में सामग्री मंगाई जा रही है, जिसमें तीन ट्रक भागलपुर पहुंच चुके हैं। प्रशासन के अनुसार सभी सामग्री पहुंचने के बाद तेजी से काम शुरू होगा। करीब 8 से 10 दिनों में आवागमन शुरू हो सकता है।