हरदोई: लखनऊ मार्ग पर नानक गंज झाले के पास आर्टिका कार में अचानक लगी आग, दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया
Hardoi, Hardoi | Oct 9, 2025 आर्टिका कार जो लखनऊ नम्बर की थी वह हरदोई से लखनऊ की ओर जा रही थी, जैसे ही कार नानक गंज झाले के बाद पहुंची पहले तो उसमें हल्का धुंआ उठा और देखते ही देखते आग भड़क उठी। कार चालक ने तुरन्त कार रोकी और कार सवारों सहित खुद बाहर निकल आया। कार में आग लगने से वहां हड़कंप मच गया और सड़क के दोनों तरफ से आ रहे वाहन जहां के तहां रुक गए जिससे वहां वाहनों की लंबी कतार लग गयी।