सीतापुर: लकड़ी मंडी के पास सड़क पर तेज रफ्तार बाइक की ऑटो से टक्कर, पति की हुई दर्दनाक मौत, पत्नी का उपचार जारी
जनपद के बिसवां इलाके के लकड़ी मंडी के पास लहरपुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक सड़क पर एक ऑटो से जाकर टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। पत्नी को उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है वही पति की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई है। मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है।