कटनी नगर: LNT निर्माण कंपनी के श्रमिक लामबंद, कलेक्ट्रेट पहुंचकर खोला मोर्चा, 2021 से ज़रूरी सुविधाएं नहीं मिलने का आरोप
LNT में एनकेजे इलेक्ट्रिक लोको शेड गेट में 2 दिनों से प्रदर्शन कर रहे श्रमिको के सब्र का बांध टूट गया और आज गुरुवार दोपहर 2 बजे सैकड़ो की संख्या में एकत्रित मजदूर भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचे और हल्ला बोल प्रदर्शन किया । श्रमिको का आरोप है कि उन्हें एलएनटी कंपनी द्वारा श्रमिक अधिकारों से उन्हें वंचित रखा जा रहा है।