बेगूसराय: कार्यानंद भवन में CPI कार्यकर्ताओं की हुई बैठक, आगामी लोकसभा चुनाव पर हुआ विचार-विमर्श
कार्यानंद भवन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया. इस मौके पर संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नागेंद्र नाथ ओझा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपलोग चुनाव की तैयारी के लिए एक्टिव हो जाए. क्योंकि किसी वक्त भी नोटिफिकेशन जारी हो सकता है.