बेगूसराय: डुमरी में नेहरू युवा केंद्र द्वारा पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम हुआ आयोजित, युवाओं को प्रोत्साहित करने का किया गया काम
डुमरी में नेहरू युवा केंद्र द्वारा पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान युवाओं को प्रोत्साहित करने का काम किया गया। इस मौके पर संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार महेश भारती ने कहा कि युवा देश के भविष्य होते हैं, इनका आगे बढ़ना देश को आगे बढ़ाने जैसा है। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह समेत अन्य मौजूद थे।