जहानाबाद के रतनी फरीदपुर प्रखंड अंतर्गत शकूराबाद थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव निवासी 16 वर्षीय नितीश कुमार के अपहरण के बाद हुई हत्या मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी हरिनारायण कुमार को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। थानाध्यक्ष अनंत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।