बेल्थरा रोड: हल्दीरामपुर में गाली देने से मना करने पर पिता-पुत्र को ईंट से कूचा, हालत गंभीर, 4 पर दर्ज हुआ मुकदमा
उभांव थाना क्षेत्र के हल्दीरामपुर गांव में गाली देने से मना करने पर मनबढ़ों ने जानलेवा हमला कर दिया और पिता पुत्र को ईंट से कूचकर मारने की कोशिश की। जिससे रविन्द्र राजभर एवं संतोष राजभर नामक पिता पुत्र को गंभीर चोट आई। जिन्हें उपचार के लिए सीयर सीएचसी में भर्ती कराया गया। रविन्द्र राजभर को हाथ, पैर एवं पीठ पर गंभीर चोट आई है। मामले में जख्मी संतोष राजभर के ल