पनागर: RTO चेकिंग का खौफ: जबलपुर की नागा घाटी में पलटा सरिया से लदा ट्राला, चालक की दर्दनाक मौत, कंडक्टर गंभीर
बरेला थाना क्षेत्र के शारदा मंदिर घाट (नागा घाटी) के पास एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहाँ आरटीओ (RTO) चेकिंग के डर से भाग रहा सरिया से लोड एक अनियंत्रित ट्राला अनियंत्रित होकर सीधे घाटी के नीचे पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्राले के परखच्चे उड़ गए और चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, घटना में गंभीर रूप से घायल कंडक्टर का पैर टूट गया है