पलिया: दुधवा टाइगर रिजर्व का वर्तमान मानसून सत्र 15 जून से 30 जून तक बढ़ाया गया
दुधवा टाइगर रिजर्व से पर्यटकों के लिए बड़ी खबर है क्योंकि दुधवा टाइगर रिजर्व का वर्तमान मानसून सत्र 15 जून से 30 जून तक बढ़ा दिया गया है। बढ़े हुए मानसून सत्र के दौरान पर्यटक पसंदीदा वन्य जीवो का दीदार कर सकेंगे। मौजूदा पर्यटन सत्र में पिछले वर्ष की तुलना में पर्यटकों की संख्या में हजारों की बढ़ोतरी दर्ज की गई।