पटना ग्रामीण: बाहुबली विधायक अनंत सिंह अपने बेटे को IPS बनाना चाहते हैं, पटना में कहा- बेटों की लेंगे रिपोर्ट
बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने ऐलान किया है कि अब वह चुनाव नहीं लड़ेंगे और उनके बदले अब उनके बेटे चुनावी मैदान में होंगे। इसे लेकर मंगलवार दोपहर करीब 2:00 जब मीडिया ने उनसे सवाल पूछा तो अनंत सिंह ने कहा कि वह उनके दोनों बेटों की रिपोर्ट लेंगे की 5 साल में दोनों कितनी जनता की सेवा करते हैं और उसके बाद वह डिसाइड करेंगे कि किसे चुनावी मैदान में उतारेंगे।