डीएम नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में सोमवार की दोपहर एक बजे समाहरणालय सभागार में नारको समन्वय केंद्र से संबंधित जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। डीएम ने पुलिस एवं संबंधित विभागों को तस्करों के विरुद्ध लगातार छापेमारी करने को कहा गया।