पण्डोह:- लोअर सराज की 12 प्रभावित पंचायतों के प्रधानों, जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। प्रभारी बगलामुखी रोपवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जब तक क्षेत्र की सड़क संपर्क व्यवस्था पूरी तरह बहाल नहीं हो जाती, तब तक पिछले वर्ष की तरह स्थानीय प्रभावित लोगों को रोपवे में रियायती किराए की सुविधा दी जाएगी।
जानकारी के अनुसार, प्रभावित पंचायतों के निवासी एक तरफ़ का सफर मात्र ₹30 तथा आना-जाना ₹50 में कर सकेंगे। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा।
सभी पंचायत प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के प्रभावित परिवारों और लोगों तक यह सूचना शीघ्र पहुँचाएं, ताकि सभी पात्र व्यक्ति इस राहत सुविधा का लाभ उठा सकें।
रोपवे संचालन का समय: सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक रहेगा।
कृष्ण ठाकुर की रिपोर्ट
Mandi, Mandi | Jul 10, 2026